लेटेस्ट न्यूज़

चोर ने 4.5 घंटे तक शोरूम में काटी मौज; नहाया-कॉफी पी, लुंगी डांस किया और फिर... CCTV देख लोग कंफ्यूज!

वाराणसी के मंडुआडीह इलाके में एक चोर ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसने के बाद करीब साढ़े चार घंटे तक बेफिक्र घूमता रहा. सीसीटीवी में वह कॉफी पीते, नहाते, बाइक कवर को लुंगी की तरह पहनकर डांस करते और फिर करीब 4.71 लाख रुपये की KTM Adventure 390 S लेकर फरार होता दिखा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
डांस वाली फोटो प्रतीकात्मक है.
social share
Google CTA

वाराणसी में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. मंडुआडीह थाना क्षेत्र के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में चोर ने शीशे का दरवाजा कटर से काटकर एंट्री की और करीब साढ़े चार घंटे तक अंदर आराम से घूमता रहा. उसने चाय-कॉफी पी, वॉशरूम में नहाया और फिर म्यूजिक चलाकर जमकर डांस किया.