विदेश से लड़कियां बुलाती, प्लास्टिक सर्जरी कराती और फिर करवाती थी गंदा काम; लखनऊ में उज्बेकिस्तान की लोला को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में खुफिया एजेंसी आईबी ने उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को हिरासत में लिया है. आरोप है कि लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को अवैध तरीके से लखनऊ लाती थी और एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान और हुलिया बदलवाती थी.
ADVERTISEMENT

Uzbekistan Woman Arrested in Lucknow (Photo Edited by AI)
Uzbekistan Woman Arrested in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में खुफिया एजेंसी आईबी ने उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को हिरासत में लिया है. आरोप है कि लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को अवैध तरीके से लखनऊ लाती थी और एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान और हुलिया बदलवाती थी. इसके बाद महिलाओं को पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर देह व्यापार कराया जाता था. आईबी ने लोला को सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है.
