जेल में बंद अतीक अहमद का ये बेटा बन गया मौलवी, भाई के जनाजे में खुद पढ़ाई नमाज
अतीक अहमद के बेटे अबान की झांसी-कानपुर हाईवे हादसे में मौत के बाद परिवार में मातम छा गया. जेल में बंद उमर और अली कस्टडी पैरोल पर अंतिम संस्कार में पहुंचे. अबान को पिता अतीक की कब्र के पास दफनाया गया.
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed ke bete
कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हो गई. शुरुआती वक्त में पुलिस इसे एक सामान्य सड़क हादसा मान रही थी.लेकिन जब मृतकों की पहचान उजागर हुई तो पूरे प्रयागराज से लेकर प्रदेश के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैल गई.
