लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली तेज बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल! पार्किंग और रास्तों में भरा पानी

ADVERTISEMENT

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली तेज बारिश ने एयरपोर्ट की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बारिश के बाद एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में पानी भर गया. वहीं, टर्मिनल तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी जलभराव देखने को मिला.

social share
Google CTA

Noida International Airport News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली तेज बारिश ने एयरपोर्ट की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बारिश के बाद एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में पानी भर गया. वहीं, टर्मिनल तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी जलभराव देखने को मिला. हाईटेक सुविधाओं से तैयार किए गए इस एयरपोर्ट पर पहली ही भारी बारिश में पानी भरने की तस्वीरों ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर में हवाई कनेक्टिविटी के बड़े केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है. ऐसे में यहां आधुनिक और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम होने की उम्मीद की गई थी. लेकिन तेज बारिश के बाद सामने आए जलभराव ने इस व्यवस्था की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.