टिकट बंटवारे का हुआ फैसला? रामपुर जेल में आजम खान से मिले शिवपाल यादव, एक घंटे चली मुलाकात
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव बुधवार को रामपुर जेल में आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मिलने पहुंचे. करीब एक घंटे की प्रस्तावित मुलाकात को लेकर रामपुर की सियासत में चर्चाएं तेज हैं.
ADVERTISEMENT

Rampur News: रामपुर जेल के बाहर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई. वजह थी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की आजम खान से मुलाकात. शिवपाल यादव रामपुर जेल के अंदर आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे की मुलाकात होनी है.
