लेटेस्ट न्यूज़

युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के लिए आवेदन शुरू, UPSSSC ने 412 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब है लास्ट डेट

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UPSSSC Recruitment 2026
UPSSSC Recruitment 2026
social share
Google CTA

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की तारीख 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. आवेदन फॉर्म के साथ फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है. इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है. 

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

आयोग ने इस भर्ती अभियान के लिए 30 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी कर दिया था. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक फीस के साथ फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इन पदों के लिए आयोग ने 6 नवंबर 2026 तक आवेदन मांगे हैं. इसके बाद आवेदन नहीं होंगे, हालांकि फॉर्म भरते समय कोई भी गलती होने पर उसमें 13 नवंबर 2026 तक बदलाव किया जा सकता है. 

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 412 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद हैं और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद शामिल हैं.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है. और स्कोर शून्य से ज्यादा होना चाहिए. 

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है.

इसके साथ ही व्यायाम प्रशिक्षक पर आवेदन की इच्छा जता रहें उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा में B.P.Ed या D.P.Ed का डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है.

कितनी है उम्र सीमा?

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए उम्र की सीमा तय की है.  इन पदों पर आवेदन करने जा रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन की फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी औस एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में सिर्फ 25 रुपये देने होंगे.

आवेदन करने का तरीका

उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.
वहां होमपेज पर 'Live Advertisement Segment' में इस भर्ती के विज्ञापन पर क्लिक करना होगा.   
इसके बाद उम्मीदवार को अपने PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करना होगा.   
लॉगिन करने के बाद मांगी गई शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी.   
अंत में 25 रुपये की फीस का ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा.   

यह भी पढ़ें: UPSSSC ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का नोटिस किया जारी, 1784 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका