गाजियाबाद में हाशिम-जीशान ने पुजारी की गोली मारकर की हत्या, बेटे होने की भविष्यवाणी हुई थी गलत, दोनों गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बेहद हैरान कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक 81 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो गई थी.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बेहद हैरान कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक 81 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो गई थी. पुजारी ने एक परिवार में बेटा होने की बात कही थी, लेकिन जब घर में बेटी ने जन्म लिया, तो बौखलाए बाप-बेटे ने मंदिर में घुसकर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस खौफनाक कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पिता हाशिम और उसके बेटे जीशान को गिरफ्तार कर लिया है.
भविष्यवाणी गलत होने पर की हत्या
यह दिल दहला देने वाली घटना भौराकला थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास स्थित शिव मंदिर की है. 13 अक्टूबर 2026 की रात बाइक सवार बदमाशों ने 81 साल के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि जीशान की पत्नी गर्भवती थी, तब पुजारी ने बेटा होने की भविष्यवाणी की थी. लेकिन बेटी पैदा होने पर बाप-बेटे का पुजारी से विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया.
पड़ोसी को फंसाने की रची साजिश
हत्या के बाद पुलिस को मौके से गांव के ही हरेंद्र नाम के एक व्यक्ति का फोटो मिला था, जिससे जांच काफी उलझ गई थी. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी हरेंद्र से पुरानी दुश्मनी चल रही थी. उससे बदला लेने और उसे हत्या के झूठे केस में फंसाने के लिए बाप-बेटे ने एक खतरनाक साजिश रची. उन्होंने एक पड़ोसी के मोबाइल से हरेंद्र का फोटो चुराया और हत्या करने के बाद जानबूझकर उसे घटनास्थल पर फेंक दिया ताकि पुलिस का शक हरेंद्र पर जाए.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुरुआती जांच में उलझने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने यक्ष ऐप और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस कत्ल का पर्दाफाश कर दिया. एसपी ग्रामीण अक्षय संजय मडाहिक ने बताया कि पुलिस ने पिता हाशिम और बेटे जीशान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ग्लैमर बाइक, 315 बोर के दो तमंचे और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
