लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने बनाई नई सोशल इंजीनियरिंग, 2027 के चुनान में सामान्य सीटों पर दलितों को टिकट देने की तैयारी

UP Election 2027 से पहले सपा दलित वोट बैंक पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. पार्टी सामान्य सीटों समेत करीब 100 दलित उम्मीदवारों को टिकट देने की रणनीति पर काम कर रही है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

साल 2017 से यूपी की सत्ता से बाहर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं. एसी चर्चा है कि प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. देश और राज्य की राजनीति में अब तक यह परिपाटी रही है कि दलितों की चुनावी हिस्सेदारी आमतौर पर केवल आरक्षित सीटों तक ही सीमित रखी जाती है. मगर 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों में यह अघोषित परिपाटी दम तोड़ती नजर आ रही है.