गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अवैध वसूली कर रहे थे 3 सिपाही! वीडियो वायरल होते ही SP डॉ. ईरज राजा ने तीनों को किया सस्पेंड
ADVERTISEMENT
गाजीपुर में पुलिस विभाग ने 2025 बैच के तीन नए सिपाहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरोप है कि ये सिपाही बिना ड्यूटी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा पर अवैध वसूली कर रहे थे.
Ghazipur Police Constables Suspend: गाजीपुर में पुलिस विभाग ने 2025 बैच के तीन नए सिपाहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरोप है कि ये सिपाही बिना ड्यूटी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा पर अवैध वसूली कर रहे थे. इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया. शिकायत मिलने के बाद गाजीपुर पुलिस ने तीनों आरक्षियों को तत्काल निलंबित कर दिया है. मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
