UP Rain Alert: 13 अगस्त को इन 40+ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में इस जगह तापमान में 4 से 7 डिग्री की होगी गिरावट
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुल 41 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update (Photo: AI Generated)
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुल 41 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इनमें 11 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 30 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी है. पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
