लेटेस्ट न्यूज़

42724 लड़कियों और 20347 लड़कों को मिली डिग्री, फिर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाषण में कही ये बात

आजमगढ़ की महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उच्च शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि लड़कियों की सफलता का जश्न मनाने के साथ लड़कों की उच्च शिक्षा में भागीदारी और प्रदर्शन सुधारने पर भी ध्यान देना जरूरी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Governor Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उच्च शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताई है. आजमगढ़ की महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि बेटियों की सफलता का जश्न मनाने के साथ-साथ लड़कों की उच्च शिक्षा में भागीदारी और प्रदर्शन सुधारने पर भी बराबर ध्यान देना होगा.