अबान की मौत वाले हादसे में घायल जैद को आर्मी अस्पताल क्यों कराया गया भर्ती? उमर और फारुख का कैसा है हाल
झांसी में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और सोनू की मौत के बाद घायलों की हालत को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है. हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक जैद और उमर की तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है.
ADVERTISEMENT

Aban Ahmed Friends Condition Update (Photo Edited by AI)
Aban Ahmed Friends Condition Update: झांसी में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और सोनू की मौत के बाद घायलों की हालत को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है. हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक जैद और उमर की तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है. जैद का इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल में चल रहा है, जबकि उमर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीसरे घायल फारुख अहजम की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
