मुरादाबाद की बच्ची का नहीं हो रहा था एडमिशन, CM योगी के निर्देश पर 3 घंटे में मिला दाखिला
ADVERTISEMENT
मुरादाबाद की पांच साल की बच्ची को स्कूल में एडमिशन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. कई बार कोशिश के बावजूद उसका स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा था.
CM Yogi Adityanath Moradabad Girl School Admission News: मुरादाबाद की पांच साल की बच्ची को स्कूल में एडमिशन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. कई बार कोशिश के बावजूद उसका स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा था. इसी बीच बच्ची की समस्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंची. मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद महज तीन घंटे में बच्ची का स्कूल में एडमिशन हो गया.
