लेटेस्ट न्यूज़

'जमीन पर लिटाया जा रहा, काफी तकलीफ में हैं...' आजम खान से जेल में मिलकर लौटे शिवपाल यादव ने बता दी अंदर की बात

UP Politics: शिवपाल यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने 2027 चुनाव, जौहर यूनिवर्सिटी, आजम खान की तबीयत और सपा के साथ उनके रिश्ते पर बात की.

ADVERTISEMENT

File Photo: Azam Khan and Shivpal Yadav
File Photo: Azam Khan and Shivpal Yadav
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार, 12 अगस्त को रामपुर जेल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम खान, जौहर यूनिवर्सिटी, 2027 के विधानसभा चुनाव और बीजेपी सरकार को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि आजम खान ने उनसे 2027 में दौरा करने और सरकार बनाने की बात कही है. वहीं, सरकार बनने पर समर्थकों द्वारा आजम खां को रक्षा मंत्री बनाने की बात पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'पहले हम उनको गृह मंत्री बनाएंगे.'