लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज-दिल्ली रूट पर इस ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट! रेलवे ने बढ़ाए फेरे, सीट की मारामारी की टेंशन हो जाएगी दूर

प्रयागराज और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है. उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 04123/04124 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज जंक्शन स्पेशल ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 04123/04124 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज जंक्शन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है. इससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा. प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.