Profile

आयशा शेख़

Aysha@aajtak.com

आयशा शेख़ वर्तमान में इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group) के डिजिटल विंग यूपी तक (Up Tak) में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत हैं. वे 2026 में संस्थान से जुड़ीं. डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर काम करने और ग्राउंड रिपोर्टिंग का 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. यूपी तक में जुड़ने से पहले आयशा दैनिक जागरण (Jagran New Media) और एबीपी न्यूज (ABP News) जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. वे वर्तमान में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, रियल टाइम न्यूज, चुनावी बिसात और जनहित से जुड़े मुद्दों को कवर करती हैं. 

विशेषज्ञता

आयशा शेख़ की उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश की आपराधिक गतिविधियों, जमीनी राजनीति, जातीय समीकरण, दलीय उठापटक और इलेक्शन पर गहरी पकड़ है. शासन-प्रशासन के बड़े फैसलों, जटिल सरकारी नोटिफिकेशन और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को बेहद आसान भाषा में पाठकों के लिए डिकोड करने में माहिर हैं. इसके साथ ही, राज्य की कानून-व्यवस्था, बड़े आपराधिक मामलों की ट्रैकिंग, अदालती फैसलों, मौसम की खबर और हाइपरलोकल स्टोरी को कवर करती हैं. आयशा रिसर्च आधारित क्रेडिबल एक्सप्लेनर भी लिखती हैं.

पत्रकारिता अनुभव

मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं. साल 2018 में एक लोकल न्यूज पोर्टल के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने ग्राउंड रियलिटीज और बुनियादी मुद्दों को समझा. इसके बाद उन्होंने एबीपी और दैनिक जागरण जैसे बड़े संस्थानों में काम किया. दैनिक जागरण में उन्होंने लगभग 3 वर्षों तक उत्तर प्रदेश डेस्क को संभाला, जहां यूपी के हर कोने की सियासी और सामाजिक खबरों को संपादित और पब्लिश करने का उनके पास मजबूत अनुभव है. अब आयशा यूपी तक में यूपी के इर्द-गिर्द केंद्रित खबरों पर बारीकी से नजर रखती हैं.

शिक्षा

आयशा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर को थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल दोनों रूपों से समृद्ध करने के लिए कई डिग्रियां हासिल की हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके साथ ही, उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया (नई दिल्ली) से पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म और एमए इन मीडिया गवर्नेंस की शिक्षा प्राप्त की है.

ADVERTISEMENT

न्यूज़

ADVERTISEMENT