लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में भंडारे से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अनूप-विमलेश-अनिल की मौके पर मौत

ADVERTISEMENT

Barabanki Road Accident: बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. हादसे में भंडारे से लौट रहे तीन दोस्तों अनूप, विमलेश और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा दोस्त बुच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया.

social share
Google CTA

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की जिंदगी भर की खुशियां छीन ली हैं. यहां रामसनेही थाना क्षेत्र के बेसनपुरवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भयानक हादसे में भंडारे से लौट रहे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चौथा दोस्त जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और जिन घरों में बेटों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है.

तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक चारों दोस्त दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर एक भंडारे में शामिल होने गए थे. भंडारे से वापस लौटते समय जब वे हाईवे पर चढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक उछलकर कई फीट दूर जा गिरे.

हादसे में तीन दोस्तों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अनूप, विमलेश और अनिल के रूप में हुई है. वहीं उनका चौथा दोस्त बुच्ची इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पीड़ित परिवारों से मिले राज्य मंत्री

तीन दोस्तों के एक साथ दुनिया छोड़ देने की खबर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद राज्य मंत्री सतीश शर्मा पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया. एक तरफ तीन परिवार अपने बेटों को खोने के गम में डूबे हैं, तो वहीं एक परिवार अपने घायल बेटे की सलामती की दुआ कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 'उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी नाजायज...' बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शरीयत का हवाला देकर उठाए सवाल