लेटेस्ट न्यूज़

भोजपुरी इंडस्ट्री में सिर्फ पवन सिंह की वजह से टिकी हूं... एक्ट्रेस श्वेता महारा ने पावर स्टार को लेकर किया बड़ा खुलासा

भोजपुरी अभिनेत्री श्वेता महारा ने इंडस्ट्री के संघर्ष और अंदरूनी राजनीति पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पवन सिंह के सपोर्ट ने उन्हें करियर में टिकाए रखा. साथ ही 'पटना से पाकिस्तान' फिल्म से निकाले जाने की वजह भी बताई.

ADVERTISEMENT

 Shweta Mahara
Shweta Mahara
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता महारा ने मुंबई में आयोजित 'सबरंग फिल्म फेस्टिवल' के दौरान खुलकर दिल की बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने करियर के संघर्षों, पवन सिंह के साथ अपने काम के अनुभव और भोजपुरी इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाइयों पर खुलकर बात की. श्वेता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि आज अगर वह इस इंडस्ट्री में टिकी हुई हैं तो इसकी एकमात्र वजह पवन सिंह हैं जिन्होंने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' से बाहर किए जाने का किस्सा भी बेबाकी से सबके सामने रखा.

भोजपुरी इंडस्ट्री में सिर्फ पवन सिंह की वजह से टिकी हूं

पवन सिंह के साथ लगातार कई हिट गाने देने वाली श्वेता महारा ने बताया कि इंडस्ट्री में बने रहना आसान नहीं है, यहां फिल्मों से निकाल दिए जाने और गानों को लेकर कई तरह की राजनीति होती है. श्वेता ने साफ कहा कि यदि वह पिछले कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में जमी हुई हैं और वापस लौटी हैं, तो उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ पवन सिंह का साथ और उनकी जिद है जिन्होंने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

'पटना से पाकिस्तान' फिल्म से निकाले जाने का खुलासा

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इंडस्ट्री की राजनीति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी झिझक के स्वीकार किया कि उन्हें बड़ी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. उन्होंने कहा कि वह अपनी बात बहुत स्पष्ट रूप से रखती हैं और इस तरह की चीजें इंडस्ट्री में होती रहती हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है.

फिल्मों के स्तर और ऑस्कर तक पहुंचने की इच्छा

भोजपुरी सिनेमा के भविष्य पर बात करते हुए श्वेता ने कहा कि अब सिर्फ घिसे-पिटे प्रेम-प्रसंग या एक जैसे विषयों पर काम करने से काम नहीं चलेगा. उन्होंने इच्छा जताई कि भोजपुरी में गांव के असल मुद्दों और गंभीर विषयों पर फिल्में बननी चाहिए ताकि यहां का सिनेमा ऑस्कर या किसी अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बना सके.

आम्रपाली दुबे के गेम पर कही ये बात

'बिग बॉस' में नजर आ रही आम्रपाली दुबे के खेल पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता ने कहा कि फिलहाल उनका वह पुराना 'तेवर' और अंदाज नजर नहीं आ रहा है, उन्हें अपने गेम में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है. अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'पंख' जल्द रिलीज होने वाली है. साथ ही कुछ नए गाने भी दर्शकों के सामने आने वाले हैं.
 

ये भी पढ़ें: टीवी पर पहली बार 94 साल की मां के साथ मनोज तिवारी ने गाया गाना, यही गाकर मिली थी उन्हें रातों-रात स्टारडम