लेटेस्ट न्यूज़

नौकरी लगी 2025 में, एक साल बाद ही हुए सस्पेंड! गाजीपुर में हाईवे पर वसूली के आरोप में 3 सिपाही निलंबित, रील से सामने आया सच!

गाजीपुर में पुलिस विभाग ने 2025 बैच के तीन नए सिपाहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मरदह टोल प्लाजा पर निर्धारित ड्यूटी से अलग जाकर वाहनों की चेकिंग और कथित अवैध वसूली करने के आरोप में अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Ghazipur Police Constables Suspend News
Ghazipur Police Constables Suspend News
social share
Google CTA

Ghazipur Police Constables Suspend News: गाजीपुर में पुलिस विभाग ने 2025 बैच के तीन नए सिपाहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मरदह टोल प्लाजा पर निर्धारित ड्यूटी से अलग जाकर वाहनों की चेकिंग और कथित अवैध वसूली करने के आरोप में अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील भी जांच का अहम हिस्सा बनी. शिकायत मिलने के बाद एसपी डॉ. ईरज राजा ने तीनों को पुलिस लाइन से अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.