चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्रा को पार्टी से निकाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया. चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

अंटू मिश्रा बसपा से निष्कासित
UP Poltics News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
