यूपी दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों संग खड़े हुए चंद्रशेख, बोले- 4543 पद नाकाफी, स्कोरकार्ड जारी करे सरकार
चंद्रशेखर आजाद की दादरी रैली. बहुजन भाईचारा संवाद में दरोगा भर्ती 2025 के पदों को बढ़ाने और स्कोरकार्ड की मांग. जानें 2027 चुनाव की सियासी हलचल.
ADVERTISEMENT
चंद्रशेखर आजाद की बहुजन भाईचारा संवाद रैली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी तपिश को और बढ़ा दिया है. दादरी के उसी मैदान से जहां अन्य दलों ने अपनी शक्ति दिखाई, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख ने भी मिशन-2027 का बिगुल फूँकते हुए युवाओं और शोषितों की आवाज बुलंद की है. बहुजन भाईचारा संवाद महा रैली के जरिए चंद्रशेखर आजाद ने सीधे तौर पर सत्ता पक्ष को चुनौती दी है. उन्होंने इस मंच को 'गरीबों का मंच' करार देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसका जवाब केवल संविधान की ताकत और एकजुटता से दिया जा सकता है.