यूपी में सरयू नदी पर बनेगा 6 लेन का नया पुल, NHAI ने हाइड्रोलिक सर्वे किया शुरू
Barabanki News: रामनगर थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर एक नया सिक्स लेन पुल बनने जा रहा है. NHAI ने पुल निर्माण के लिए हाइड्रोलिक सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है. दिल्ली से पहुंची IIT रुड़की की टीम नदी की चौड़ाई, गहराई, मिट्टी की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करेगी.
ADVERTISEMENT

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर एक नया सिक्स लेन पुल बनने जा रहा है. NHAI ने पुल निर्माण के लिए हाइड्रोलिक सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है. सरयू नदी के हाइड्रोलॉजिकल स्थिति का अध्ययन करने के लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंचकर विस्तृत तकनीकी जांच कर रही है.