लखनऊ अग्निकांड ने छीन लिए कानपुर के दो होनहार बेटे...अब सामने आई ये दर्द भरी कहानी!
ADVERTISEMENT
कानपुर में एक एनिमेशन स्टूडियो में लगी भीषण आग में दो युवकों, संयम विज और सूरजभान सिंह, की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों दोस्त एक ही कंपनी में काम करते थे और हादसे में बाहर नहीं निकल पाए.
कानपुर से सामने आई यह दर्दनाक घटना सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि दो परिवारों की पूरी दुनिया उजड़ने की कहानी बन गई है. गोविंद नगर के संयम विज (28) और बर्रा के सूरजभान सिंह (25), जो लखनऊ एक ही एनिमेशन स्टूडियो में काम करते थे और फिल्मों व विज्ञापनों की दुनिया को अपनी क्रिएटिविटी से रंग देते थे, लखनऊ की भीषण आग की घटना में अपनी जान गंवा बैठे. इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवारों को तोड़ दिया, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक इमारतों की सच्चाई पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.