शामली में बैंक्वेट हॉल पर चलेगा बुलडोजर, शादी में ऐसा क्या हुआ जो पुलिस ने दूल्हे को मिली कार भी कर ली जब्त
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना स्थित मुगल बैंक्वेट हॉल के खिलाफ प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार बैंक्वेट हॉल का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था और नोटिस का जवाब न मिलने पर इसे पहले सील कर दिया गया था.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में प्रशासन ने एक ऐसे बैंक्वेट हॉल को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसे अवैध रूप से बनाया गया था. बताया जा रहा है कि इसी बैंक्वेट हॉल में कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान कथित तौर पर बीफ परोसा गया था.