लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में गौकशी की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गौवंश और हथियार बरामद

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में गौकशी की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने पोपलर के खेत में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक जिंदा गौवंश समेत हथियार व रस्सियां बरामद कीं. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में गौकशी की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गौवंश और हथियार बरामद
सहारनपुर में गौकशी की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गौवंश और हथियार बरामद
social share
google news

Saharanpur Crime News: जनपद में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जिंदा गौवंश, दो छुरे, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका और तीन प्लास्टिक की रस्सियां बरामद की हैं. जबकि उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है.