लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: लापरवाह अफसरों पर रायबरेली DM का 'हंटर', 147 के बाद अब 8 बड़े अधिकारियों का वेतन रोका, मची खलबली

Raebareli Administration News: रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का सख्त प्रशासनिक रवैया लगातार देखने को मिल रहा है. आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर आठ वरिष्ठ अधिकारियों का जून माह का वेतन रोक दिया गया है. कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है और जवाबदेही बढ़ी है.

ADVERTISEMENT

 लापरवाह अफसरों पर रायबरेली DM का 'हंटर', 147 के बाद अब 8 बड़े अधिकारियों का वेतन रोका, मची खलबली
लापरवाह अफसरों पर रायबरेली DM का 'हंटर', 147 के बाद अब 8 बड़े अधिकारियों का वेतन रोका, मची खलबली
social share
google news

Raebareli Administration News: जनता की समस्याओं को हल करने में हीलाहवाली करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का 'हंटर' लगातार चल रहा है. पहले 147 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की बड़ी कार्रवाई के बाद, अब डीएम ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत प्रणाली) में घोर लापरवाही बरतने वाले 8 और बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है. डीएम ने इन सभी 8 अधिकारियों का जून माह का वेतन रोकने का कड़ा आदेश जारी किया है, जबकि तीन अन्य को अंतिम चेतावनी पत्र (वार्निंग लेटर) थमाया है. इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है.