लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र, बयान का वीडियो वायरल

Mirzapur Political News: मिर्जापुर में ग्रामीण महिलाओं ने जलनिकासी और अन्य समस्याओं की शिकायत करते हुए अधिकारियों पर गाली देने का आरोप लगाया. यह सुनकर बीजेपी विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र भड़क गए और कहा, “जे गारी देई ऊ लात खाई. ” मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र, बयान का वीडियो वायरल
ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र, बयान का वीडियो वायरल
social share
google news

Mirzapur Political News: यूपी के मिर्ज़ापुर की नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र सुर्खियों में हैं. अक्सर वह अपनी बदजुबानी को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं अब यह महज इत्यफाक होता है या जानबुझकर यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ताजा मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है. आपको बता दें जब बीजेपी विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र अपने नगर विधानसभा क्षेत्र के 33/11 केवी सब स्टेशन विजयपुर से गैपुरा के नवनिर्मित फीडर का सफलतापूर्वक शुभारंभ (ऊर्जीकृत-चार्ज) करने पहुंचे हुए थें. जहां ग्रामीण महिलाओं द्वारा जलनिकासी के लिए नाली सहित अन्य समस्याओं को उनके सामने रखते हुए बताया गया कि संबंधित लोग शिकायत करने पर गाली देते है. बस फिर क्या था इतना सुनते ही विधायक जी का पारा गर्म हो उठा. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आश्वस्त किया कि, "..जे गारी देई ऊ लात खाई..!" इसके बाद बीजेपी विधायक ने संबंधित विभाग के लोगों को भी फोन लगाकर मौके से न केवल जमकर फटकार लगाते हुए समस्या के अतिशीघ्र समाधान की चेतावनी दी बल्कि दुहराया भी कि, "..जे गारी देई ऊ लात खाई..!"