Saharanpur News: अयोध्या राम मंदिर में "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग
Saharanpur Congress Protest: अयोध्या राम मंदिर में कथित "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस ने सहारनपुर में प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने दान राशि में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की. कांग्रेस का कहना है कि मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
ADVERTISEMENT

अयोध्या राम मंदिर में "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग
Saharanpur Congress Protest: अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे के रूप में प्राप्त "रामधन" में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों को लेकर आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा.