Fatehpur News: घरेलू झगड़े में सनकी पिता का खौफनाक कदम, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू पर बरसाईं गोलियां, दोनों गंभीर
Fatehpur crime news: फतेहपुर के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद ने बुधवार को खौफनाक रूप ले लिया. पिता रामखेलावन ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अविनाश और बहू प्रियंका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

घरेलू झगड़े में सनकी पिता का खौफनाक कदम, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू पर बरसाईं गोलियां, दोनों गंभीर
Fatehpur crime news: जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घरेलू कलह से नाराज एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र और पुत्रवधू को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.