लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: चालान काटने वाली इंटरसेप्टर गाड़ी बनी ‘डग्गामार वैन’, हाईवे पर सवारी ढोते VIDEO वायरल

Raebareli Transport Department Controversy: रायबरेली में परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर गाड़ी का वीडियो वायरल होने के बाद सवालों का तूफान खड़ा हो गया है. नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने वाली सरकारी गाड़ी खुद सवारियां ढोती नजर आई. मामले ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

 चालान काटने वाली इंटरसेप्टर गाड़ी बनी ‘डग्गामार वैन’, हाईवे पर सवारी ढोते VIDEO वायरल
चालान काटने वाली इंटरसेप्टर गाड़ी बनी ‘डग्गामार वैन’, हाईवे पर सवारी ढोते VIDEO वायरल
social share
google news

Raebareli Transport Department Controversy: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने परिवहन विभाग की साख पर 'इमरजेंसी ब्रेक' लगा दिया है. अमूमन नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटने वाली परिवहन विभाग की 'इंटरसेप्टर' गाड़ी खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाती कैमरे में कैद हो गई है। जी हां, जिस सरकारी गाड़ी का काम सड़कों पर रफ्तार और सुरक्षा की निगरानी करना है, उसे बाकायदा 'डग्गामार' प्राइवेट बस की तरह सवारी ढोने के काम में लगा दिया गया.