छोटे बच्चे सड़क पर रोते नजर आए... बिजनौर में मोहर्रम से पहले पुलिस ने मॉक ड्रिल में छोड़े आंसू गैस के गोले, परेशान दिखे लोग!
Bijnor Tear Gas Incident: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिजनौर की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल अब चर्चा का विषय बन गई है.
ADVERTISEMENT

Bijnor Police Mock Drill News
Bijnor Police Mock Drill News: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिजनौर की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल अब चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस की ओर से इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी बताया जा रहा है, लेकिन अभ्यास के दौरान इस्तेमाल किए गए अश्रु गैस (टियर गैस) के गोलों का धुआं आसपास के बाजारों, दुकानों और सड़कों तक पहुंच गया. इससे वहां मौजूद राहगीरों, बच्चों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोगों की आंखों में तेज जलन हुई, जबकि छोटे बच्चे सड़क पर रोते हुए नजर आए.