चंपत राय को सौंपी थी 200 किलो चांदी, आज तक नहीं मिली रसीद- राजू मनवानी ने कर दिया बड़ा दवा!
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर को 200 किलो चांदी दान देने के दावे के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जहां दानदाताओं ने पांच साल बाद भी रसीद न मिलने पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं.
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें 200 किलो चांदी के दान को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. विश्व सिंधी सेवा संगम के अध्यक्ष राजू मनवानी ने दावा किया है कि उनके समाज ने राम मंदिर निर्माण के लिए भारी मात्रा में चांदी दान की थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो उसकी रसीद मिली है और न ही पूरे दान का स्पष्ट हिसाब दिया गया है. इस मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई बहस छेड़ दी है.