Chandauli News: पीडीडीयू रेलवे परिसर में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, कॉलोनियों में फैली दहशत
Chandauli Railway Garbage Fire: चंदौली के पीडीडीयू रेलवे परिसर में कूड़े के विशाल ढेर में अचानक भीषण आग लगने से आसपास की कॉलोनियों में दहशत फैल गई. घने धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई. सूचना पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया. डीआरएम ने जांच और सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

पीडीडीयू रेलवे परिसर में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, कॉलोनियों में फैली दहशत
Chandauli Railway Garbage Fire: पीडीडीयू रेलवे पुलिस कॉलोनी के समीप रेलवे परिसर में पड़े कूड़े के विशाल ढेर में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की कॉलोनियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग से उठता घना धुआं दूर-दूर तक फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा.