Chandauli News: नई पाइपलाइन बनी मुसीबत, 25 दिनों से पानी के लिए भटक रहे मैनाताली के लोग, पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप
Chandauli Water Crisis: दौली के मुगलसराय स्थित मैनाताली वार्ड में नई पाइपलाइन बिछने के बाद जलापूर्ति ठप हो गई है. पिछले 20-25 दिनों से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं और आरओ का पानी खरीदने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

नई पाइपलाइन बनी मुसीबत, 25 दिनों से पानी के लिए भटक रहे मैनाताली के लोग, पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप
Chandauli Water Crisis: मुगलसराय के वार्ड नंबर-25 मैनाताली क्षेत्र में पिछले 20 से 25 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है. पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का कहना है कि उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है तथा रोजमर्रा के कार्यों के लिए आरओ का पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है.