लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में अंग्रेजों के जमाने की हवाई पट्टी के टावर को ग्रामीणों ने बना लिया निजी संपत्ति, रक्षा विभाग ने खाली करने के दिए आदेश

Raebareli Airstrip Encroachment: रायबरेली के इकछनिया गांव स्थित अंग्रेजों के दौर की ऐतिहासिक हवाई पट्टी पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. रक्षा संपदा विभाग की टीम ने घंटाघर और टावर पर कब्जा पाए जाने के बाद सर्वे और सीमांकन शुरू कर दिया है तथा ग्रामीणों को भूमि खाली करने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में अंग्रेजों के जमाने की हवाई पट्टी के टावर को ग्रामीणों ने बना लिया निजी संपत्ति, रक्षा विभाग ने खाली करने के दिए आदेश
रायबरेली में अंग्रेजों के जमाने की हवाई पट्टी के टावर को ग्रामीणों ने बना लिया निजी संपत्ति, रक्षा विभाग ने खाली करने के दिए आदेश
social share
google news

Raebareli Airstrip Encroachment: जिले के इकछनिया हवाई पट्टी की भूमि के सीमांकन का काम अब पूरी तरह से तेज हो गया है. मंगलवार को रक्षा संपदा कार्यालय (लखनऊ) की टीम अचानक इकछनिया गांव पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में दिनभर अफरातफरी और हड़कंप का माहौल बना रहा. जांच के दौरान टीम को हवाई पट्टी के लिए बनाए गए ऐतिहासिक घंटाघर और टावर पर स्थानीय ग्रामीणों का अवैध कब्जा मिला. लोग घंटाघर के भवन का उपयोग अपनी निजी जरूरतों के लिए करते पाए गए, जिसके बाद टीम ने नापजोख कर भूमि का सीमांकन शुरू कर दिया.