लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: श्रीराम मंदिर चंदा प्रकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Amethi Political News: अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. कांग्रेस ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

श्रीराम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
श्रीराम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
social share
google news

Amethi Political News: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण को लेकर अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. मामले के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है.