लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति सहित एक अन्य महिला घायल

Mathura Accident News: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में 55 वर्षीय गीता को मृत घोषित कर दिया गया.पति ओमप्रकाश समेत दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

ADVERTISEMENT

 मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति सहित एक अन्य महिला घायल
मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति सहित एक अन्य महिला घायल
social share
google news

Mathura Accident News: बरसाना से दिल्ली की ओर जा रहे बाइक सवार एक दंपत्ति सहित एक अन्य महिला को नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है.