Mughalsarai News: मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Mughalsarai Crime News: पंजाब से बिहार भेजी जा रही करोड़ों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को मुगलसराय पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया. आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 925 पेटी शराब बरामद हुई. पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Mughalsarai Crime News: कोतवाली पुलिस और एसओजी (क्राइम ब्रांच) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.