लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा में 10.70 लाख की ‘लूट’ का चौंकाने वाला पर्दाफाश, सेल्समैन ही निकला मास्टरमाइंड

Mathura Crime News: मथुरा में 10.70 लाख रुपये की कथित लूट की कहानी पुलिस जांच में पूरी तरह झूठी निकली. कंपनी के सेल्समैन ने प्लॉट खरीदने के लालच में अपनी पत्नी के साथ मिलकर रकम हड़पने की साजिश रची. सीसीटीवी और पूछताछ ने राज खोल दिया। पूरी रकम बरामद हुई.

ADVERTISEMENT

मथुरा में 10.70 लाख की ‘लूट’ का चौंकाने वाला पर्दाफाश, सेल्समैन ही निकला मास्टरमाइंड
मथुरा में 10.70 लाख की ‘लूट’ का चौंकाने वाला पर्दाफाश, सेल्समैन ही निकला मास्टरमाइंड
social share
google news

Mathura Crime News:मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में दो दिन पहले जे.पी. इंटरप्राइजेज के सेल्समैन के साथ हुई 10,70,000 रुपये (दस लाख सत्तर हजार) की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने बुधवार को ऐसा खुलासा किया, जिसने सबके होश उड़ा दिए. जिस सेल्समैन ने रोते-बिलखते हुए अज्ञात बाइक सवारों द्वारा थैला छीनने की कहानी गढ़कर पुलिस और अपने मालिक को गुमराह किया था, वही इस पूरी साजिश का ‘विलेन’ निकला, हाईवे पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सेल्समैन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की 100% रकम (पाई-पाई) बरामद कर ली गई है.