लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अब उपद्रव नहीं, उत्सव होते हैं...फिरोजाबाद में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, ये सब बोले

ADVERTISEMENT

CM Yogi in Firozabad: फिरोजाबाद दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि सपा के एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि समाज को बांटना, उपद्रव फैलाना और गुंडागर्दी को बढ़ावा देना शामिल है.

social share
google news

CM Yogi in Firozabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. जन कल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी ने मंच से कानून-व्यवस्था, विकास और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल को लेकर कई बड़े बयान दिए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का फोकस विकास, सुरक्षा और जनकल्याण पर है, जबकि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि समाज को बांटना, सामाजिक एकता को कमजोर करना और उपद्रव को बढ़ावा देना शामिल रहा है.