लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बिना लाइसेंस चल रहे अवैध प्रसूति केंद्र में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील, मचा हड़कंप

Illegal Maternity Clinic Crackdown: बलिया के रतसड़ बाजार में बिना लाइसेंस संचालित अवैध प्रसूति केंद्र में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया है. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है.

ADVERTISEMENT

बिना लाइसेंस चल रहे अवैध प्रसूति केंद्र में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील, मचा हड़कंप
बिना लाइसेंस चल रहे अवैध प्रसूति केंद्र में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील, मचा हड़कंप
social share
google news

Illegal Maternity Clinic Crackdown: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रतसड़ बाजार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही और अवैध नर्सिंग होम के संचालन का मामला सामने आया है. यहां एक अवैध प्रसूति केंद्र पर प्रसव के दौरान एक महिला की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.