जीजा से बात करते हुए पति ने पकड़ा... बिजनौर में 50 दिन पहले ही हुई थी 22 साल की सोनम की शादी, मौत की वजह बनी पहेली
Bijnor Crime News: बिजनौर में शादी के डेढ़ महीने बाद 22 वर्षीय सोनम की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी से महज डेढ़ महीने पहले जिस बेटी की विदाई ढोल-नगाड़ों, खुशियों और दुआओं के बीच हुई थी आज उसी घर में सन्नाटा, चीखें और मातम पसरा हुआ है. चांदपुर ब्याही गई 22 साल की सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की मां और पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से नाखुश था और जीजा से फोन पर बात करने जैसी मामूली बात को लेकर सोनम पर गंभीर लांछन और शक करते हुए उसे बेरहमी से पीटा जाता था. पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.