पापा यहां बहुत धुआं है मैं क्या करूं... लखनऊ अग्निकांड के बीच अंदर फंसे शहजान ने पिता से की थी ये आखिरी बात, सुनकर रो देंगे
Mohammad Shahzan Emotional Story: लखनऊ अग्निकांड में जानकीपुरम के मोहम्मद शहजान और बालागंज के अब्दुल रहमान की मौत से परिवार टूटे. बायोमेट्रिक लॉक और बंद छत के कारण दम घुटने से हुई मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप.
ADVERTISEMENT

Mohammad Shahzan Emotional Story
Mohammad Shahzan Emotional Story: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. जानकीपुरम के रहने वाले 18 साल के मोहम्मद शहजान की मौत ने उनके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. शहजान अपने माता-पिता की इकलौती संतान और तीन बहनों के इकलौते भाई थे. हाल ही में डिप्लोमा पूरा कर ट्रेनिंग शुरू करने वाले शहजान ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे. हादसे के वक्त उन्होंने अपने पिता को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी. लेकिन इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई.