लेटेस्ट न्यूज़

बैडमिंटन खेलते-खेलते 58 साल के सुधीर गुप्ता अचानक गिरे और 5 सेकेंड के अंदर हो गई मौत, फिर ये पता चला

Sudden Cardiac Arrest while Playing: महोबा के जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत.सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक तस्वीरें. महज 5 सेकंड में जमीन पर गिरे और थम गईं सांसें. डॉक्टरों ने बताया 'साइलेंट हार्ट अटैक.

ADVERTISEMENT

Screengrab from viral video
Screengrab from viral video
social share
google news

Sudden Cardiac Arrest while Playing: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. पस्तोर गली के रहने वाले 58 साल के सुधीर गुप्ता महोबा जिला स्टेडियम में हर रोज की तरह बैडमिंटन खेलने गए थे. सुधीर जब अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे तभी अचानक उनके कदम लड़खड़ाने लगे. इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि सुधीर खेल के दौरान काफी एक्टिव थे. उन्होंने एक के बाद एक तीन दमदार शॉट खेले. लेकिन तीसरे शॉट के महज 11 सेकंड बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उनके कदम लड़खड़ाए जिसके बाद उनका हाथ सीने की तरफ गया और देखते ही देखते मात्र 5 सेकंड के भीतर वह जमीन पर अचेत होकर गिर पड़े.