UP Tak Exclusive: '₹2800 के कुर्ते के बिल ने दी गवाही कि मैं बेगुनाह हूं'- CM शुभेंदु अधिकारी PA केस में छूटे राज सिंह का बड़ा खुलासा
Raj Singh: बलिया के राज सिंह ने दावा किया कि गलत पहचान में गिरफ्तारी के बाद सीसीटीवी फुटेज और ₹2800 के कुर्ते के बिल ने उन्हें बचाया. राज सिंह ने पुलिस कस्टडी में एनकाउंटर की धमकी, मानसिक दबाव और सीबीआई जांच को लेकर बड़ा खुलासा किया.
ADVERTISEMENT

Raj Singh
Raj Singh:"अगर मेरे पास वो सबूत नहीं होता, तो आज मैं आप लोगों के बीच नहीं होता, मेरा कभी का एनकाउंटर हो गया होता. मैंने अपने लिए ड्रेसलैंड मॉल से ₹2800 कुछ रुपये का एक कुर्ता-पायजामा खरीदा था, उस मॉल के बिल और सीसीटीवी फुटेज ने ही इस बात की गवाही दी कि मैं निर्दोष हूं." यह दास्तां बलिया के रहने वाले राज सिंह की है, जिन्हें पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार कर लिया गया था. पूरी तरह बेगुनाह साबित होकर घर लौटने के बाद राज सिंह ने यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में कस्टडी के खौफनाक अनुभव साझा किए.