Opinion: क्या गविष्ठि यात्रा के जरिए तैयार की जा रही 2027 की 'वोट कटवा राजनीति' की जमीन?
Opinion: यूपी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की 'गविष्ठि यात्रा' के सियासी मायने. जानिए क्यों सपा-कांग्रेस के स्थानीय नेता और योगी विरोधी डिजिटल नेटवर्क इस मंच पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
Opinion: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गविष्ठि यात्रा' अब अपने 19वें दिन में पहुंच चुकी है. पूर्वांचल और अवध क्षेत्र की 90 से अधिक विधानसभा सीटों को कवर कर चुकी यह यात्रा फिलहाल अमेठी में है. लेकिन यात्रा के विस्तार के साथ अब एक नई राजनीतिक चर्चा तेजी से आकार ले रही है, क्या बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कोई नया चुनावी प्रयोग तैयार किया जा रहा है?