लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की पहली बारिश को लेकर सामने आया बिग अपडेट... इस डेट से झमाझम बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत की खबर. केरल में समय से पहले दस्तक के बाद 22 जून के आसपास यूपी पहुंच सकता है मॉनसून.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update Today, UP Rain Alert 16 May, IMD Thunderstorm Warning Uttar Pradesh, Noida Ghaziabad Weather
UP Weather News
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है. राज्य के कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. गर्मी के इस सितम के बीच हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि यूपी में मॉनसून कब आएगा? इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून के आगमन को लेकर एक बड़ा और राहत देने वाला अनुमान जताया है.