शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान! NDA और INDIA के सांसदों ने किया ऐसे स्वागत
ADVERTISEMENT
Dharmendra Pradhan Welcome: संसद सत्र शुरू होने से पहले मकर द्वार पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने स्वागत किया है. इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने छात्र आंदोलन और कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया है.
Dharmendra Pradhan Welcome: संसद सत्र के शुरू होने से पहले सोमवार को संसद भवन के मकर द्वार पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए के सांसदों ने जोरदार स्वागत किया है. सांसदों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की है. इसके साथ ही उन्हें पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है. तो वहीं आज ही संसद परिसर में विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों पक्षों के बीच एक लाइन बनाकर स्थिति को संभाला है.
