Chandauli News: विश्वविद्यालय किसी एक धर्म का नहीं बल्कि सभी समुदायों का, जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में मुगलसराय में विपक्ष का प्रदर्शन
Chandauli Jauhar University News: चंदौली के मुगलसराय में जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विभिन्न संगठनों ने विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की कथित कार्रवाई का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और शिक्षा संस्थान को बचाने की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

विश्वविद्यालय किसी एक धर्म का नहीं बल्कि सभी समुदायों का, जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में मुगलसराय में विपक्ष का प्रदर्शन
Chandauli News: रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर सोमवार को मुगलसराय के चकिया तिराहे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विभिन्न लोकतांत्रिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विरोध मार्च एवं प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ लोगों ने भाग लिया. प्रदर्शनकारी चकिया तिराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए, जहां से रूट मार्च निकालते हुए सभा आयोजित की गई. इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया.
