धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बताई छात्रों की जीत, योगी आदित्यनाथ ने इस बीच किसे कहा Thank you!
ADVERTISEMENT
Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार जताया है.
Dharmendra Pradhan Resignation: जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जहां एक तरफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच खुशी है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे देश के युवाओं और इंकलाब की जीत बताया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी कर धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया है.
